लोक असर समाचार बालोद/भिलाई
आज आध्यात्मिक एवं सेवा फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की प्रेरणा से सैल्यूट तिरंगा एवं पर्यावरण मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान में भिलाई स्ट्रीट सेक्टर 10 ग्लोबल चौक के समीप प्रकृति वंदन का आयोजन किया गया।
पर्यावरण प्रेमी 5 जून से पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण के अनेक आयोजन में शामिल होकर प्राणवायु देने वाले पीपल, बरगद, नीम के वृक्ष के अलावा अनेक धार्मिक पौधे वृक्ष जैसे बेल, तुलसी, शमी, पारिजात के पौधे का वृक्षारोपण करते आए हैं।
हम सब का कर्तव्य है प्रकृति हमें सब कुछ देती है अब हमें भी कुछ देना है, धार्मिक परंपरा के अनुसार सर्वाधिक पूजे जाने वाला वृक्ष बेल एवं पीपल का है।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के आचार्य वानखेडे एवं द्वारा विधिवत मंत्र उपचार के साथ यहां पर बेल के वृक्ष के साथ-साथ पीपल के वृक्ष की विधिवत रोली तिलक चंदन लगाकर पुष्पमाला अर्पित करते हुए वृक्ष पर वस्त्र चढ़ाकर सभी पर्यावरण मित्रों ने सामूहिक रूप से पूजा आरती कर प्रकृति का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदूषण मुक्त होने के लिए सैल्यूट तिरंगा संगठन एवं पर्यावरण मित्र मंडल द्वारा मिशन 100 करोड़ वृक्षारोपण के साथ-साथ महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हवन 30 मिनट तक कर हवन कुंड में आहुतियां मंत्रोचार के साथ डाली और अंत में पूर्णाहुति के बाद सभी पर्यावरण मित्रों ने आरती की थाल सजाकर प्रकृति की वंदना सामूहिक आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रकृति वंदना के मुख्य मनोज ठाकरे, बालूराम वर्मा, डीपी चौधरी, ललित उपाध्याय, सियाराम कश्यप, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के दिनेश पटेल, संतोष ठाकुर, स्वच्छता मिशन के हर्ष साहू, जितेंद्र साहू एवं राजेश वानखेडे, भागवत साहू सैल्यूट तिरंगा के प्रशांत क्षीरसागर, अशोक जैन, नितेश मिश्रा, रवि सोनी, सुमन उन्नी, संजय वास, विश्वदीप नायर, विनोद राय, भानुराव उपाध्यक्ष पीएल स्वर्णकार मिशन 100 करोड़ वृक्षारोपण के महिला सदस्य कमलेशअंजू त्रिपाठी, किरण साहू, लता उपाध्याय, अनीता साहू, रितु वर्मा, अनीता सिंह, संजय वासु, पवन कुमार उइके, मनोज चौबे, प्रखर सोनी, कृष्णा राव, शशिकांत दुबे, योगेश सहारे,पर्यावरण मित्र मंडल के अनेक सदस्य सैल्यूट तिरंगा संगठन दुर्ग भिलाई (छ.ग.) के सदस्य मिशन 100 करोड़ वृक्षारोपण के सदस्य महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के सदस्य अनेक सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता ने कोटि वंदन दिवस मनाया।

