LOK ASAR BALOD/GUNDERDEHI
प्रांतीय छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति रायपुर छत्तीसगढ़ की जिला इकाई बालोद द्वारा विगत दिनों अंचल के सुविख्यात कवि, नाट्य लेखक एवं संगीतकार कृष्ण कुमार साहू दीप को प्रसिद्ध नाचा कलाकार किलेपार (झोफरा) निवासी पटवारी राम यादव स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। पटवारी राम जी छत्तीसगढ़ी नाचा के पुरोधा कलाकार रहे हैं। जन-जन में नाचा के माध्यम से सामाजिक बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया है। लंबे समय से नाचा लोकनाट्य विधा से जुड़कर सशक्त अभिनय किया और लोक हितकारी गम्मतों से मनोरंजन के साथ-साथ समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का विशेष प्रयास अपने अभिनय के माध्यम से करते रहे उनके अभिनय में सामाजिक शिक्षा और सीख भी रहती थी। इसी परंपरा में कृष्ण कुमार साहू दीप पेंड्री निवासी कवि एवं साहित्यकार ने लोकनाट्य सुरुजमुखी का निर्माण कर लेखक गीतकार एवं संगीतकार की भूमिका निभाई और महत्वपूर्ण कार्य इस क्षेत्र में किया। 25 वर्षों से भी ज्यादा समय तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों में सुरुजमुखी लोकनाट्य की संगीतमय प्रस्तुति ने 80 एवम् 90 के दशक में खूब वाहवाही बटोरी। आज भी कृष्ण कुमार काव्य सृजन में सतत लगे हुए हैं, उनकी लेखनी बहुत ही सशक्त है छत्तीसगढ़ी में लिखी उनकी रचनाओं में अलंकारों, बिम्बों और प्रतीकों का अभिनव प्रयोग देखते ही बनता है। उनकी प्रस्तुति का ढंग बहुत ही निराला होता है। मानवीय करण और जीवंतता उनके काव्य की अन्यतम विशेषता है। उनके सम्मान मिलने पर सरस साहित्य समिति के अध्यक्ष द्रोण सार्वा, सीताराम साहू, शिवकुमार अंगारे, रमेश यादव, माखन साहू, गजपति राम, भागवत साहू एवं प्रांतीय छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति जिला बालोद के अध्यक्ष केशव राम ने बधाई दी है और हर्ष व्यक्त किया है। एवं बताया कि पूर्व मे भी स्व. कोदूराम दलित सम्मान चिन्ता राम साहू कोगनी, स्व. रामसेवक कौमार्य सम्मान तुलसीराम महमल्ला, सरस सम्मान मेहतरूराम यादव भरदाकला को प्रदान किया जा चुका है।

