रेडक्रॉस के सात सिद्धान्तों के अनुरूप एक वर्ष में बालोद जिला रेडक्रॉस द्वारा किया गया सराहानीय कार्य
LOK ASAR BALOD
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 08 मई 2023 को राजभवन दरबार हॉल रायपुर में प्रातः 10.30 बजे से माननीय राज्यपाल एवं अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में सक्रिय जिला शाखा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
उक्त समारोह मे कलेक्टर एवं बालोद जिला रेडक्रॉस के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को सक्रिय जिला शाखा सम्मान प्राप्त करने आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि बालोद जिला रेडक्रॉस द्वारा रेडक्रॉस के सात सिद्धान्तों के अनुरूप एक वर्ष में किए गए सराहानीय कार्य देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में सक्रिय जिला शाखा का गौरव प्राप्त किया है।

