अजजा वर्ग को 32% आरक्षण सीधी भर्ती के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं, बैकलॉग एवं पदोन्नति में भी मिले

LOK ASAR MAHASAMUND

अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ जिला महासमुंद की विशेष बैठक प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव, प्रांतीय उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव, प्रांतीय सदस्य सुरेंद्र कुमार भोई, एसपी ध्रुव जिला अध्यक्ष के विशेष उपस्थिति में बूढ़ादेव भवन महासमुंद में संपन्न हुआ।

01 आदिवासी वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ एसीआर लिखने में गैर आदिवासी अधिकारियों द्वारा भेदभाव किए जाने की संगठन द्वारा निंदा करते हुए एसीआर लिखने में पारदर्शिता लाने हेतु एसीआर को सभी विभागों द्वारा ऑनलाइन किए जाने का सुझाव प्राप्त हुआ।

02 संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने हेतु ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा अनुरोध किया गया। छत्तीसगढ़ में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 32% आरक्षण के अनुसार भर्ती हेतु प्राप्त अंतरिम राहत को अपर्याप्त बताते हुए जनसंख्या के अनुपात में 32% आरक्षण को बचाने हेतु मजबूती से सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ने का निर्णय लिए।

03 सुप्रीम कोर्ट के मंशा अनुरूप अनुसूचित जनजाति वर्ग को 32% आरक्षण सीधी भर्ती के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं, बैकलॉग एवं पदोन्नति में भी दिए जाने की मांग रखी गई है।

04 समाज के सभी अधिकारी कर्मचारियों से संघर्ष निधि लेने एवं सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया।

05 फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर महासमुंद जिले में नौकरी करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्णय लिए।

06 संगठन के जिला एवं ब्लॉक का खाता खुलवाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में संरक्षक राम कुमार ध्रुव, विजय कुमार कौशिक, तामेश्वर ठाकुर, दौलतराम ब्लॉक अध्यक्ष बागबाहरा, रामकुमार ध्रुव, लक्ष्मी ठाकुर, गंगोत्री ध्रुव, आई एस ठाकुर, एनके ठाकुर, टीआर ध्रुव, इंजीनियर सुरेंद्र ठाकुर, दौलत ठाकुर, हरिहर सिंह दीवान, मोहनीश दीवान, एस एस ठाकुर, ताहर सिंह ठाकुर, बीएस नेताम विशेष रूप से उपस्थित थे।
संचालन महासचिव महेश ध्रुव द्वारा एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष एम एल ध्रुव द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *