LOKASAR DHAMTARI
शासकीय भोपाल राव पवार पॉलिटेक्निक रुद्री धमतरी के पूर्व प्राचार्य लोकेंद्र सिंह कोमर्रा के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने पर सम्मान समारोह रखकर विदाई दी गई। इस अवसर पर लोकेंद्र सिंह ने कहा कि इस संस्था ने मुझे बहुत कुछ दिया। उन्होंने कहा कि समाज क्षेत्र की जनता की सेवा हेतु लगभग 10 वर्षों की नौकरी को छोड़कर सेवानिवृत्ति पश्चात राजनीति में प्रत्यक्ष रूप से आएंगे। सक्रिय राजनीति में आने का उद्देश्य किसी लाभ के लिए नहीं है, बल्कि उन गरीब, पिछड़ों की सेवा करना है जो समाज के मूल धारा से दूर हैं। मेरी हार्दिक इच्छा है कि मैं जिस माटी में पैदा हुआ पला– बढ़ा अब वक्त आ गया है उस माटी का कर्ज अदा करूं। जीवन के 31 स्वर्णिम वर्ष इस रुद्री में बिताया हूं। यह मेरी कर्मभूमि है मान , सम्मान इस संस्था, इस धमतरी ने मुझे बहुत कुछ दिया है ,मैं इसका आजीवन कर्जदार रहूंगा। अपनी बातें रखते हुए भाव विभोर हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक गए।

संस्था के प्राचार्य जी आर साहू ने कहा कि हम लोग श्री सिंह जी के साथ सौहार्दपूर्वक कई चुनौतीपूर्ण कार्य किए हैं। उनके सहज सरल स्वभाव, सादगी पूर्ण जीवन के कारण से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। शासकीय सेवा के लंबी अवधि बचे हुए हैं ,समाज सेवा के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेना बहुत बड़ा फैसला है। स्वस्थ दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अपनी बातों को रखें।
आर एन ध्रुव ने कहा कि श्री सिंह 20 वर्षों तक प्राचार्य के पद पर रहते हुए पॉलिटेक्निक संस्था को एक परिवार की तरह चलाया। सदैव अपने अधीनस्थ कर्मचारियों अधिकारियों, छात्र– छात्राओं के सहयोग हेतु तत्पर रहे। निसंदेह वे राजनीतिक क्षेत्र में बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे और सफलता का परचम लगाएंगे। इससे हम सबको लाभ होगा। इस अवसर पर सभी अधिकारी कर्मचारियों ने बारी-बारी से अपने विचार रखें।
लोकेंद्र सिंह को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बाजे गाजे के साथ रैली निकालकर रुद्री में भ्रमण किया गया। रुद्री के प्रमुख गणमान्य नागरिकों द्वारा चौक चौराहा पर जगह जगह सम्मान किये।
इस अवसर पर सर्व अमित मिश्रा, ईश्वर लाल देशमुख, संदीप सिंह, बी एल देवांगन , श्रीमती रुकमिनी सिंह, हर्षल मोहिते, चंद्रेश देशमुख, दिव्यांशु देवांगन, उमेश धनगर, पूनम चंद, जे पी डनसेना , डॉली डनसेना, चंद्रशेखर मंडावी, शैलराज नारंग, सिकंदर कुमार, उमेश सिन्हा, उमेश धनगर, गणेश साहू, नूरेश देवांगन,पीएस सिदार, मुकेश केशरी, गोहद राम, टार्जन मरकाम , के.एन. वार्डे , रामेश्वर ध्रुव , संजय सहारे , गंगा शरण साहू सहित संस्था के समस्त कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

