गुंडरदेही में कांग्रेसियों ने फटाखे फोड़कर मनाया जश्न
LOKASAR GUNDERDEHI
सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है। बालोद जिला मुख्यालय सहित गुंडरदेही में भी संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अनुभव शर्मा और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धमतरी चौराहे पर फटाखे फोड़कर जश्न मनाया। मिठाईयां बांटी गई।
इस दौरान संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने पर आज खुशी का दिन है। यह कांग्रेस पार्टी की जीत नहीं है। यह राहुल गांधी की जीत नहीं है, यह देश की जनता की जीत है। न्यायपालिका की इस फैसले ने उम्मीद की किरण जगाई है कि देश मे लोकतंत्र कायम है। संविधान सुरक्षित है। यह जीत सत्य की जीत है। लोकतन्त्र की जीत है।
इस अवसर पर महामंत्री तामेश्वर देशमुख, मोंटू चंद्राकर, के के राजू चंद्राकर, नुरुल्ला खान, सलीम खान, तरुण पारकर, रिजवान तिगाला, आसिफ गहलोत, नरेंद्र साहू, मनीष सेन ,गोलू महाराज, उस्मान रजा सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे!

