संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कांग्रेस का दामन थामने वाले 586 लोगों को कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करवाया गया

LOKASAR BALOD/ ARJUNDA

बालोद जिले के तीनो विधानसभा सीट संजारी – बालोद, डौंडीलोहारा व गुंडरदेही विधानसभा में संकल्प शिविर संपन्न हुआ। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के अर्जुन्दा नगर में लोकरंग प्रांगण में हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सीएम बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा की 15 साल की सरकार 15 सीट में सिमट गई। अभी 13 सीटे भाजपा के पास है। सीएम ने दावा करते हुए कहा कि ऐसा कोई वर्ग और परिवार नहीं है, जिसे हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला हो। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में 75 प्लस सीट जीताकर इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे। वहीं विधानसभा चुनाव में सीट के लिए लड़ रहे कार्यकर्ताओं को उदाहरण देते हुए समझाते हुए कहा कि तीन केला दो आदमी आपस में बंटवारा के लिए आपस में लड़ रहे थे, उसी बीच तीसरा आदमी आया और तीनो केला खा गया। लड़ने वालों को कुछ हासिल नहीं हुआ। इसी तरह टिकट के लिए मत लड़ो। तुम दोनों के बीच तीसरा आदमी फायदा उठाकर निकल जायेगा। इसलिए पार्टी एवम् संगठन के प्रति निष्ठावान रहें , जो भी प्रत्याशी घोषित होते हैं, उन्हें पूरा तन मन देकर अत्याधिक वोटों से विजय बनावे।

वही भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा मंदिर व गाय के नाम पर वोट मांगते हैं और जीतने के बाद राम राम जपना पराये माल अपना करता है, इसे जनता जान चुकी है कि भाजपा के चाल और ढाल कैसी है। भाजपा के जहां डबल इंजन की सरकार है वहां धान का समर्थन मुल्य 1250 रूपये में खरीद कर किसानो को छल रहें हैं, लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार 2500 रूपये में खरीदीं कर रही है। राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों के साथ न्याय कर रहा है। छत्तीसगढ़ में हमारी कांग्रेस की सरकार शपथ लेने के बाद 900 करोड़ रूपए किसानों का कर्ज माफ किया।

मुख्यमंत्री ने भाजपा के डौंडीलोहारा विधानसभा के घोषित प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के द्वारा डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को घोषित किया है जिस पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे कांग्रेस पार्टी ने देवलाल ठाकुर को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया था व उनके पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 06 साल के लिए निष्कासित किया था वो आज भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा का प्रत्याशी घोषित हुआ है। वही आदिवासी समाज में गोंड, हल्बा , कंवर जाति की जानकारी है , लेकिन भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के नाम में हलवा लिखा है। हलवा कौन से जाति में आता है जनता से पूछे।

संकल्प शिविर को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार : कुंवर सिंह निषाद

कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक गुंडरदेही ने कहा कि कार्यकर्ताओ ने तन मन लगाकर आज संकल्प शिविर को सफल बनाया जिस कारण से आज इतना बड़ा आयोजन हो पा रहा है। सभी का आभार। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सभी अतिथियों का स्वागत अभिवादन करते हुए कहा कि एक एक बूथ लेवल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा कि आप जीतेंगे तों पार्टी जीतेगी। पार्टी जिसे भी टिकट देगी। उनके लिए हमें समर्पित रहते हुए काम करना है। हम सबको आपसी मतभेद को भुलाते हुए आने वाले चुनाव को जीतकर पुनः पूर्ण बहुमत की कांग्रेस की सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष कार्यक्रम में 586 नए लोग हुए शामिल

संकल्प शिविर कार्यक्रम में 586 नये लोग कांग्रेस में शामिल हुए जिन्हें कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर कांग्रेस में कार्यकर्ता के रूप में शामिल किया। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के कार्यों से जनता खुश हैं और पुनः डबल उत्साह से कांग्रेस पार्टी के सरकार बनाने के लिए एक एक कार्यकर्ता तैयार है वहीं एक एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। चुनाव से महज दो महीने पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस में नये लोगों की जुड़ने से पार्टी और मजबूत हुई है। मंच संचालन राजेश बाफना व चुकेश्वर साहू ने किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गुण्डरदेही विधानसभा के ग्राम अर्जुन्दा में आयोजित संकल्प शिविर में कांग्रेसजनों को प्रचंड बहुमत से पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प दिलाये।

संकल्प शिविर में प्रमुख रूप से शामिल रहे

इस दौरान संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक कुंवर सिंह निषाद , प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर , बिरेश ठाकुर , मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, विनोद वर्मा, चंद्रप्रभा सुधाकर (अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद), गुण्डरदेही कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष भोजराज साहू, अरजुंदा संतुराम पटेल एवम् देवरी बंगला ब्लॉक अध्यक्ष कोदुराम दिल्लीवार सहित बूथ लेवल, एनएसयूआई टीम , सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित वरिष्ठ कांग्रेस के नेतागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *