स्वामी आत्मानंद विद्यालय सिकोसा में कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दी रोचक एवं प्रेरणास्पद जानकारी

(लोक असर समाचार बालोद)

कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय सिकोसा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सिकोसा के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  पूरी तरह कुशल शिक्षक की भूमिका में नजर आ रहे थे। 

विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में पहुँचकर बच्चों को उनके विषय का अध्यापन कराया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों को गणित, रसायन, अंग्र्रेजी एवं हिन्दी विषय का अध्यापन कराकर बहुत ही रोचक एवं प्रेरणास्पद ढंग से विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

संस्था के प्राचार्य से विद्यालय में कार्यरत् कुल शिक्षकों एवं कर्मचारियों की संख्या तथा आज उनकी उपस्थिति के संबंध में भी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *