
LOK ASAR DHAMTARI
अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्तर के विभूतियों की उपस्थिति में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती समारोह 14 अप्रैल को दोपहर दुगली, नगरी, जिला– धमतरी (छत्तीसगढ़) में आयोजित है।
इस अवसर पर 2026-27 में देश में होने वाले परिसीमन सहित संवैधानिक, सांस्कृतिक, वन अधिकार कानून, पारंपरिक आयुर्वेद एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार होंगे, अध्यक्षता पूर्व आईएएस नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा होंगे।अति विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस शिशुपाल शोरी पूर्व विधायक कांकेर, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, खामसिंह मांझी उड़ीसा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, जी. आर. राणा पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़, अरुण सार्वा जी अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी लोकेंद्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा,दिवाकर पेंदाम महाराष्ट्र राष्ट्रीय सचिव गोंडवाना गोंड महासभा,श्रीमती हिरासन उइके मध्यप्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रभाग, श्रीमती कांति नाग राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रभाग, सिडाम आरजू तेलंगाना राष्ट्रीय संरक्षक, कमलेश ध्रुव प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, महेश गोटा अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, शिवचरण नेताम संरक्षक गोंड समाज, उपाध्यक्ष आदिशक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट गंगरेल, उमेश देव अध्यक्ष सरपंच संघ नगरी, जिला धमतरी , ललित ठाकुर अध्यक्ष गोंड समाज तहसील कुरुद, टिकेश्वर ध्रुव अध्यक्ष गोंडवाना समाज तहसील नगरी , सुरेंद्र ध्रुव अध्यक्ष गोंड समाज तहसील नगरी,रामेश्वर मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत दुगली, बंशीलाल शोरी जिलाध्यक्ष वन ग्राम संघर्ष समिति जिला धमतरी सहित राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक प्रमुखगण होंगे।
उक्त अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने कार्यक्रम में भाग लेने की अपील अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद जिला धमतरी के जिलाध्यक्ष, गोंडवाना समाज सेवा समिति उप क्षेत्र दुगली के अध्यक्ष मायाराम नागवंशी द्वारा की गई है।
