LOK ASAR PAKHANJUR
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिन 15 नवंबर 2024को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विमोचित पुस्तक केतन भोयर (तहसीलदार ) दुर्गूकोंदल को “हल्बा जनजाति की वाचिक परम्पराएं” नामक लिखित पुस्तक दामेसाय बघेल ग्राम बांगाचार निवासी द्वारा भेंट किया गया तथा तहसीलदार ने शुभकामनाएं दी।

इस पुस्तक में प्राचीन जीवन-शैली के संबंध में पुरखों की व्यवस्था, जन्म संस्कार, विवाह संस्कार, मृत्यु संस्कार, देव संस्कार का ताना-बाना रीति रिवाज, देवी -देवताओं की मान्यताएं, मौखिक कला साहित्य, लोक संस्कृति धनकुल, किंवदंतियां, समाज के महान विभूतियों का योगदान, जड़ी बूटी के जानकार, ऐतिहासिक, पुरातात्विक धरोहर पर लेख को समाहित किया गया है।
इस अवसर पर सुमित देवांगन (नायब तहसीलदार) दुर्गूकोंदल, सुकदेव बघेल, सुकलाल बघेल, निलाप बघेल, हृदय बघेल आदि उपस्थित थे।
इस उपलब्धि पर लतेल राम नाईक अध्यक्ष 18 गढ़ महासभा, शिवकुमार पात्र उपाध्यक्ष राष्ट्रीय महासभा, विरेन्द्र चनाप अध्यक्ष 32 गढ़ महासभा, डॉ कृष्णपाल राणा महासचिव 18 गढ़ महासभा एवं साहित्यकार, डॉ भागेश्वर पात्र साहित्यकार द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
