गांधी जी के सपने को साकार करने छत्तीसगढ़ में सुराजी गांव योजना की शुरूआत : कुंवर सिंह निषाद क्षेत्र में जनता के सबसे करीब रहने वाले पहले विधायक हैं : नुरुल्ला खान

LOK ASAR SAMACHAR BALOD/GUNDERDEHI

विकास खण्ड गुंडरदेही के ग्राम पंचायत हल्दी में संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद के द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। इस दौरान कुंवर सिंह  निषाद ने छात्राओं को सायकल वितरण भी किया।

गांधी जी के सपने को साकार करने छत्तीसगढ़ में सुराजी गांव योजना की शुरूआत

राज्य सरकार के द्वारा हर वर्गों की जरुरतों को ध्यान में रखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में बीते चार साल न्याय के थे। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने ऋण माफी कर किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में काम किया है। आधे से अधिक गौठान स्वयं के संसाधनों से गोबर खरीद रहे हैं। यही गोधन न्याय योजना की सफलता है। 

संसदीय सचिव कुंवर सिंह  निषाद ने कहा कि असल भारत गांवों में बसता है, इसे ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी ने ग्रामीण व्यवस्था और लोगों को सुदृढ़ बनाकर सुराजी गांव की परिकल्पना की थी। गांधी जी के इसी सपने को साकार करने छत्तीसगढ़ में सुराजी गांव योजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत नरवा, गरवा, घुरवा, बारी जैसे संसाधनों के पुनर्जीवन के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था का नया अध्याय शुरू हुआ है। अब गांव की महिलाएं भी आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं। 

क्षेत्र में जनता के सबसे करीब रहने वाले पहले विधायक हैं : नुरुल्ला खान

विशेष अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी संयुक्त महामंत्री नुरुल्ला खान ने विधायक  कुंवर सिंह निषाद की प्रशंसा करते हुए कहा कि चार साल में ही  कुंवर सिह निषाद  ने क्षेत्र की विकास के लिए करोड़ों रुपए की सौगात दी है। जो जनता के हर सुख-दुख कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री निषाद जी आज भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने में प्रयत्नशील हैं।

मंच के माध्यम से लोकगीत, लोक संगीत और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में लगे हुए हैं।

इस दौरान जनपद सदस्य वेद कुमारी गजेंद्र, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डॉ. नारायण दास साहू, सरपंच खोमेश्वर दामले, पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष अमृतानंद सिन्हा, अनिल कटहरे, बैजनाथ साहू, ईश्वरी साहू, रूपचंद जैन, उमेश साहू, अधारी राम सिन्हा, दीपक गजेंद्र सहित विद्यालय के प्राचार्य और ग्रामवासी उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *