LOK ASAR JAGDALPUR
बादल द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस समारोह में लोकनृत्यों की दी गई प्रस्तुति।
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा ग्राम करनपुर में स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर देश के गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जिनके समक्ष बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर ( बादल) आसना संस्थान के द्वारा संयोजित लोकनृत्य धुरवा मंडई नाचा की प्रस्तुति दी गई।

बादल द्वारा बस्तर के लोकगीत और लोकनृत्यों के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में संध्या के समय भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांध्य कालीन सांस्कृतिक संध्या में भी बादल संस्था द्वारा संयोजित गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इस समारोह में उपस्थित अतिथियों एवम् दर्शकों ने विशेष जनजातीय समूहों द्वारा प्रदर्शित धुरवा लोकनृत्य जो कि बस्तर की धुरवा जनजाति द्वारा किया जाने वाला नृत्य है एवम् गेड़ी नृत्य जो कि माड़िया जनजाति द्वारा किया जाने वाला लोक नृत्य है, की प्रशंसा की एवम् केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा देश की रक्षा की ज़िम्मेदारी के साथ ही जनजातीय संस्कृति के संरक्षण हेतु किए गए कार्यों की सराहना की गई।
इस कार्यक्रम में लोक नृत्यों के संयोजन व प्रदर्शन हेतु मार्गदर्शन बादल संस्था की प्रभारी अधिकारी पूर्णिमा सरोज ने किया एवम् सहयोग शिवनारायण पांडे, भरत गंगादित्य, योगेश साहनी, नूपुर दास और नीलू राम कोर्राम ने किया।

