सक्षम टेक्नोलॉजी नई दिल्ली एवम् छत्तीसगढ़ टीम चैंपियन का संभाग स्तरीय कार्यशाला दुर्ग में सम्पन्न

LOK ASAR DURG/ BALOD

दुर्ग में संभाग स्तरीय सहायक उपकरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण दुर्ग स्थित संस्कृतिक जलाराम भवन गौरवपथ सिविल लाइन में सम्पन्न हुआ। सक्षम टेक्नोलॉजी सल्यूशन एवं आईआईटी दिल्ली के सहयोग से दो दिवसीय दृष्टिबाधित के लिए सहायक उपकरण प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था।

दृष्टिबाधित शिक्षक अरविंद शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टीम चैंपियन के सहयोग से यह प्रशिक्षण प्रदेश के अलग अलग संभाग में चलाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में लिखने पढ़ने की कौशल टेक्टाइल बुक गणित को आसानी के साथ कैसे हल किया जा सकता है। इसका सल्युशन तथा प्रिंटेड डॉक्यूमेंट को कैसे पढ़ना है , मोबाइल का कैसे बेहतर रूप से इस्तेमाल करना है। कंप्यूटर का किस तरीके से उपयोग करना है। ब्रेल रिप्रेशन, ब्रेल डिस्प्ले का उपयोग कैसा होता है। इन सभी चीजों के बारे में विस्तृत रूप से
प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण में कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके पूर्व रायपुर में संभाग स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। जिसमें 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। यह प्रशिक्षण अलग-अलग संभाग में होने हैं। आगामी प्रशिक्षण बस्तर संभाग के जगदलपुर प्रस्तावित है। बिलासपुर संभाग के शक्ति में आयोजित की जानी है।

इस प्रशिक्षण के उद्देश्य यह है कि दृष्टिबाधित साथियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा इस प्रशिक्षण के साथ यह भी शपथ दिलाया गया है कि हम को आत्मनिर्भर बनना है तथा हमारे साथ के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें बेहतर प्रयास करना है। हर एक दृष्टिबाधित
प्रशिक्षार्थी को 5 दृष्टिबाधित को सशक्त बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे, जिसके लिए अरविंद शर्मा की टीम छत्तीसगढ़ टीम चैंपियन उनके सहयोग तथा सक्षम टेक्नोलॉजी नई दिल्ली से प्रयासरत रहेगी।

अरविंद शर्मा ने यह संदेश दिया कि अगर हम सशक्त बनेंगे तो ही हमारा समाज सशक्त बनेगा। हम मजबूर नहीं है। हमारे लिए बहुत सारे वैकल्पिक सुविधाएं हैं। तकनीकी का बेहतर इस्तेमाल कर हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं। जिसमें हमें किसी की सहायता की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रशिक्षण में थानेश्वर साहू विशेष शिक्षक का भी योगदान रहा है। सक्षम आईआईटी नई दिल्ली एवम छत्तीसगढ़ विकलांग मंच के सहयोग से प्रशिक्षण सफल हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *