बालोद संजारी क्लब उद्यान में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित, विधायक संगीता सिन्हा ने किया अनावरण

LOK ASAR BALOD

बालोद नगर पालिका के द्वारा संजारी क्लब उद्यान में अध्यक्ष व पार्षद निर्देश पटेल व तुलसा मालेकर की निधि से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित किया। इस प्रतिमा का अनावरण संजारी बालोद विधानसभा के विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृष्णा दुबे समेत नगरपालिका के सभी जनप्रतिनिधि व नपा सीएमओ सुनील अग्रहरी सहित अधिकारी कर्मचारी गण की उपस्थिति में हुआ, उपस्थित लोगों ने प्रतिमा का अनावरण छत्तीसगढ़ के राजगीत गीत के साथ हुआ।

इस प्रतिमा अनावरण के दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने इसे पालिका की शानदार पहल बताकर पालिका के सभी जनप्रतिनिधियों का बालोद वासियों को दी बधाई देते हुए कहा कि सुंदर एवम् भव्य प्रतिमा को देखकर मन प्रसन्न हो गया। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करना गौरवशाली पल है मेरे लिए।

वही नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश व छत्तीसगढ़ी संस्कृति के पुनरुत्थानकर्ता के रूप में जाना जाता है और उन्हीं के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में प्रतिमा स्थापित की गई है। हम लोगों ने भी अध्यक्ष व पार्षद निधि से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का स्थापना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *