अर्जुन्दा एवम् गुंडरदेही में संसदीय सचिव ने किया ध्वजारोहण

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

LOKASAR GUNDERDEHI

      अर्जुन्दा के गांधी चौक, स्वामी आत्मानंद स्कूल और गुंडरदेही में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक  कुंवर सिंह निषाद ने ध्वजारोहण किया। 

इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। संसदीय सचिव श्री निषाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश की आजादी में कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वीर जवानों ने अपना खून बहाया है। सैकड़ों-हजारों वीरों की शहादत शामिल है इस मिट्टी में। उनके बलिदान को आज हम नमन करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास रेवाराम देवांगन, अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही सुचित्रा साहू, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही भोजराज साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही अजय जैन, अध्यक्ष नगर पंचायत गुंडरदेही रानू सोनकर, उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा चंद्राकर, श्री संजू सोनकर, राजेश बाफना, भूपेंद्र चंद्राकर, संजय साहू, केके राजू चंद्राकर, दिग्विजय ठेठवार, सागर साहू, सलीम खान, सलीम खान पार्षद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुभव शर्मा, पूनम साहू, आसिफ गहलोत, उस्मान रजा, मनीष टंडन, सहित एल्डरमैन, पार्षदगन, वरिष्ठ कांग्रेसी नगरवासी भारी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *