भोजली महोत्सव व विराट रैली कार्यक्रम 30 अ बलौदाबाजार में

LOKASAR BALOD

विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के पारंपरिक उत्सव को आदिवासी समाज के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय विशाल भोजली महोत्सव व रैली कार्यक्रम दिनांक 30 अगस्त, दिन बुधवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के पावन धरा दशहरा मैदान में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर विराट रैली निकाली जावेगी जो गौरव पथ बस स्टैंड से खोरसी नाला तक आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बंशीलाल नेताम अध्यक्ष मावली महासभा , अध्यक्षता आर एन ध्रुव प्रांताध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि गणेश सिंह ध्रुव सदस्य अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़ , विशेष अतिथि राम ध्रुव अध्यक्ष रणबौर महासभा, राम मरकाम अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ बलौदाबाजार, टेकसिंह ध्रुव पूर्व अध्यक्ष मावली महासभा, डॉक्टर एलएस ध्रुव संयुक्त सचिव, सुंदर सिंह ध्रुव अध्यक्ष गोंडखपरी चक, मेंम सिंह उईके अध्यक्ष कोलियरी चक, दौलत कुंजम अध्यक्ष टोनाटर चक, राजकुमार ध्रुव अध्यक्ष लाहौद चक, नरेश नेताम अध्यक्ष लेवई चक, संतराम ध्रुव अध्यक्ष मौपका चक, राम सिंह ध्रुव अध्यक्ष खैरा चक, हनुमंत ध्रुव अध्यक्ष सुरखी चक , कल्याण सिंह ध्रुव अध्यक्ष टिकुलिया चक, खुमान सिंह ध्रुव अध्यक्ष अलदाचक, टाप लाल ध्रुव अध्यक्ष रानी जरौद चक होंगे। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी समाज एवं युवा प्रभाग बलौदाबाजार द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *