संगठित समाज ही तरक्की करता है – जीवन लाल साहू

महापुरुषों के बारे में जानकारी होने से गौरवान्वित होते है- ओमप्रकाश साहू

लोक असर समाचार राजनांदगांव

सुरगी, राजनांदगांव- आदर्श गांव सुरगी में साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी संतमाता कर्मा की 1008 वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। मंडल साहू संघ मुड़पार के कार्यालय मां कर्मा सामुदायिक भवन सुरगी में सर्वप्रथम संतमाता कर्मा की पूजा अर्चना की गई। समेत स्वर में मां कर्मा की आरती गायन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को कर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सभा को संबोधित करते हुए मंडल साहू संघ मुड़पार के अध्यक्ष जीवन लाल साहू ने कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति होती है। संगठित समाज ही तरक्की कर पाता है और विभिन्न बाधाओं पर विजय हासिल हो पाती है।समय के अनुसार कई प्रकार की परंपरा को छोड़ना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश साहू संघ ने निर्णय लिया है कि कोई भी विधवा मां को अपने बेटे की शादी में मौर सौंपने से नहीं रोकना है। कोई भी महिला के विधवा होने पर उसकी चुड़ियां को तालाब में न फोड़ कर सम्मानपूर्वक घर में ही उतरवाना है। उन्होंने कहा कि अपनी जाति और धर्म पर गर्व करें। कुछ परेशानी और स्वार्थ में धर्म परिवर्तन न करें। इस अवसर पर जिला साहू संघ राजनांदगांव के साहित्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओमप्रकाश साहू अंकुर ने कहा कि वही समाज के लोग आगे बढ़ पाते हैं जिस समाज के लोग अपने महापुरुषों के बारे में विस्तार से जानते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हैं। उनकी जयंती पर समारोह आयोजित करना और पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करना हम सबका परम कर्तव्य बनता है। अपने समाज के गौरवशाली इतिहास पर हमें गर्व होना चाहिए। संतमाता कर्मा के साथ ही दानवीर भामाशाह, भक्तिन माता राजिम, मां भानेश्वरी और अन्य महापुरुषों की जीवनियों से परिचित होना चाहिए। इससे हमें समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।समाज के लिए यथासंभव समय दान, अर्थ दान करने के साथ ही विभिन्न रचनात्मकता कार्यों को बढ़ावा देने में योगदान देना चाहिए तभी समाज उन्नति की ओर अग्रसर होता है। सभा को संबोधित करते हुए मंडल साहू संघ मुड़पार के सचिव हेमंत कुमार साहू ने लोगों में अपने समाज के प्रति जागरूकता होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से समाज द्वारा थाली और अन्य बर्तन की व्यवस्था की गई है जिसे आप लोग अल्प राशि देकर उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कर्मा जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु सभी पार प्रमुखों के साथ ही सभी स्वजातीय बंधुओं और माताओं, बहनों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर जीवन लाल साहू मंडल अध्यक्ष, ओमप्रकाश साहू अंकुर साहित्यकार हेमंत साहू मंडल सचिव, मुरली साहू ,सुकृत दास साहू , टहल राम साहू ,कामता साहू, नरोत्तम साहू , रैन सिंह दीपक, बेनी राम साहू ,हेमनाथ साहू , प्रधुमन साहू, खोरबाहरा राम साहू ,खेमू राम साहू ,श्रीमती कामिन साहू ,डॉ एस कुमार साहू , डोहर दास साहू ,जीवनलाल साहू , कमलेश साहू , पुरुषोत्तम साहू, घनश्याम साहू , इतवारी राम साहू, नाथूराम साहू, श्रीमती प्रमिला साहू , बंकट राम साहू , धनीराम साहू सहित बड़ी संख्या में समाजिक जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *