LOK ASAR
BILASPUR
दिव्यांगों के संपूर्ण विकास हेतु समर्पित राष्ट्रीय सामाजिक संस्था सक्षम, बिलासपुर इकाई द्वारा महामुनि अष्टावक्र की जयंती मनाई गई।
अस्थि बाधित दिव्यांगों का सम्मान समारोह कमल सोनी अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन छत्तीसगढ़ डॉक्टर चरणजीत सिंह गंभीर , संरक्षक सक्षम संस्था रवि प्रितवानी संरक्षक सक्षम संस्था के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
देव सिंह बंजारे ,डॉक्टर कुमारी हिना पाठक, मेहतरू राम, यह सभी शासकीय विद्यालयों में प्रधान पाठक हैं एवं स्वयं अस्थि बाधित है। उन्होंने अपने संघर्षों की बदौलत स्थान बनाए हैं और समाज के लिए एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं। उनका सम्मान अतिथियों के द्वारा किया गया।
साथ ही सक्षम के सक्रिय कार्यकर्ता राजेश पांडेय, मंजू यादव, प्रेमलता कैवर्त , अश्वनी पांडे, जगबाई साहू, हीरा सोनी, रत्ना सोनी ,रोहिणी साहू, मिंटू वर्मा, सुरेखा भारती, लता निर्मलकर, सीता प्रधान, शिवचरण यादव, का भी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि कमल सोनी ने दिव्यांगों की समस्याओं के निवारण के लिए सक्षम को हर संभव योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। चरणजीत सिंह गंभीर ने अपने पेट्रोल पंप में दो दिव्यांगों को रोजगार देने का संकल्प लिया। रवि प्रितवानी ने भी सक्षम के साथ मिलकर दिव्यांगों की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की। नीलेश मसीह का भी सम्मान किया गया सक्षम सहयोगी के रूप में ।
इस अवसर पर सक्षम संस्था से अनूप कुमार पांडेय, अंजली चावड़ा, मदन मोहन गुल्ला, निर्मल कुमार घोष, श्रीमती लता गुप्ता,श्रीमती रेखा गुल्ला, श्रीमती शेफाली घोष ,चुन्नी वर्मा, आरती अनंत ,संगीता शर्मा, पार्वती साहू ,पूनम पांडेय, अन्नपूर्णा सिंह पवार, श्रुति केसरवानी, अलका चौहान, डॉक्टर भूमिका साहू, रमा कुर्रे तथा प्राचार्य भूपेंद्र शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
