LOK ASAR
BALOD
निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में 2 अक्टूबर 2024 से 6 अक्टूबर 2024 तक पांच दिवसीय ध्यान योग साधना शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूज्य संत श्री विवेक साहेब एवम संत मंडली कबीर पारख आश्रम सूरत गुजरात के अलावा विवेक साहेब, विजय साहेब, निक्तेश्वर साहेब, साध्वी सुमन साहेब, साध्वी दुनिष्टा, सुप्रिया साहेब, अंत राम साहेब और कबीर पारख आश्रम से अनेक संत और साध्वी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सभी लाभार्थियों का निःशुल्क पंजीयन किया गया था। दो सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम का पहला सत्र प्रातः 7 से 10 बजे तक और द्वितीय सत्र 2.30 से 5.30 तक चला।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई।
प्रतिदिन योग प्राणायाम के साथ ही आध्यात्मिक उद्बोधन और भजन सत्संग भी आयोजित किए गए । कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रथम सत्र के पश्चात गुरु पूजा और आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ट्रस्टी व समिति पदाधिकारियों में आत्माराम साहू, पी डी साहू गौकरण लाल साहू, के पी साहू, फकीर राम साहू, विनोद साहू, गोविंद साहू, यदुनंदन प्रसाद पटेल, तिलक राम वर्मा , लक्ष्मी साहू, दलजीत साहू, डालेश्वरी साहू, उर्मिला साहू , शीला साहू, संतमति साहू के संचालन समिति और ट्रस्टी गण अधिक से अधिक संख्या में लोगों ने सत्संग लाभ के साथ ही योग शिविर का लाभ लिए।
यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी डा. दीनदयाल साहू ने दी है।
