दामेसाय बघेल लिखित हल्बा जनजाति के वाचिक पम्पराएं पुस्तक का किया मुख्यमंत्री ने विमोचन

lokasar raipur/ Pakhanjur

जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में स्थानीय लेखक आदिम शोधकर्ता समाजसेवक दामेसाय बघेल व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल अनुपपुर पी व्ही 127 द्वारा लिखित ” हल्बा जनजाति के वाचिक परंपराएं ” पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, विधायक अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व विधायक उमेश कच्छप, डॉ. कृष्णपाल राणा राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक, साहित्यकार शोधकर्ता समाजसेवक महासचिव हल्बा समाज, विरेन्द्र चनाप अध्यक्ष 32 गढ़ महासभा, लतेल राम नाईक अध्यक्ष 18 गढ़ महासभा, शिवकुमार पात्र संरक्षक एवं लेखक दामेसाय बघेल द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर साइंस कालेज ग्राउंड रायपुर में 21 राज्य से जनजातीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर संगोष्ठी, चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जनजाति हितों में कार्य करने पर डाक्टर कृष्णपाल राणा लोक साहित्यकार, शोधकर्ता, समाज सेवक, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक और दामेसाय बघेल और शहीद गेंदसिंह के वंशज को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, आयुक्त आदिमजाति कल्याण विभाग नरेन्द्र दुग्गा, संयुक्त संचालक गायत्री नेताम, डॉ अनिल विरूलकर, रमा उयके, रेखा बोरझरिया, निर्मल बघेल, अमर दास, पद्मश्री हेमचंद मांझी, देवेन्द्र माहला, सखाराम समरथ, नकुल नाईक, भागेश्वर पात्र, हीरालाल मांझी आदि उपस्थित रहे।


पुस्तक विमोचन करने पर सुकदेव बघेल आंगा सेवादार, ग्राम पटेल, सुकलाल बघेल, शिवप्रसाद बघेल, सरस्वती बघेल, भुवनवती बघेल, निलाप बघेल, गायत्री बघेल, हेमंत वैद्य, शोभीराम देहारी आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *