(दंतेवाड़ा से हमारे संवाददाता उमा शंकर की रिपोर्ट)
LOK ASAR DANTEWADA
राज्य निर्वाचन आयोग, द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो चुकी है। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने आज प्रेस वार्ता ली गयी और जिले में चल रही निर्वाचन गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
जिले में कुल जनसंख्या (2024 का अनुमानित) 326274 (महिला-165468, पुरुष 160806, जिले में निर्वाचकों की संख्या 192660 (महिला-103026, पुरुष-89633, अन्य-01) (अंतिम प्रकाशन 18.01.2025 के अनुसार) है।
इसके अनुसार नगर पालिका दंतेवाड़ा पुरुष 5093 महिला (5263) 10356, नगरपालिका बड़े बचेली पुरुष (6309)महिला (6821) 13130।
नगरपालिका किरन्दुल पुरुष (6431) महिला (6856) 13287।
नगर पंचायत गीदम पुरुष (3095) महिला (3432) 6528।
नगर पंचायत बारसूर पुरुष (2005) महिला (2413) 4418 है।
कुल मतदान केन्द्र 414 (ग्रामीण-330, शहरी-84) शहरी 84 मतदान केन्द्र सामान्य मतदान केन्द्र है। आरक्षण पद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दन्तेवाड़ा अ.ज.जा. (महिला), नगर पालिका परिषद बड़े बचेली अ.पि.वर्ग (मुक्त), नगर पालिका परिषद किरन्दुल अनारक्षित (महिला), नगर पंचायत गीदम अनारक्षित (मुक्त),नगर पंचायत बारसूर अ.ज.जा. (मुक्त) है।
शेष पदों में आरक्षण की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत दन्तेवाडा पुरुष (19225) महिला (23212) ।
जनपद पंचायत गीदम पुरुष (21342) महिला (24845) ।
जनपद पंचायत कुआकोंडा पुरुष (13749) महिला (15620) ।
जनपद पंचायत कटेकल्याण पुरुष (12384) महिला (14564) ।
कुल मतदान केन्द्र 414 (ग्रामीण 330, शहरी-84) ग्रामीण 330 मतदान केन्द्रों में संवेदनशील 115, अति संवेदनशील 98, सामान्य 117 पंचायत निर्वाचन
जनपद पंचायत दंतेवाड़ा 44 ग्राम पंचायत (मतदान केन्द्र-87),
जनपद पंचायत गीदम 56 ग्राम पंचायत (मतदान केन्द्र-111),
जनपद पंचायत कुआकोंडा 36 ग्राम पंचायत (मतदान केन्द्र-68),
जनपद पंचायत कटेकल्याण 33 ग्राम पंचायत (मतदान केन्द्र-64) कुल 4 जनपद पंचायत, 169 ग्राम पंचायत ( मतदान केन्द्र -330 ) पद जिसके लिए निर्वाचन होगा।
10 जिला पंचायत सदस्य, 45 जनपद पंचायत सदस्य, 169 सरपंच, 2052 पंच, 2276 पद है।
आरक्षण जिला पंचायत अध्यक्ष अ.ज.जा. (मुक्त) जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद पंचायत दन्तेवाडा अ.ज.जा. (महिला), जनपद पंचायत गीदम अ.ज.जा. (महिला) जनपद पंचायत कुआकोंडा अ.ज.जा. (मुक्त), जनपद पंचायत कटेकल्याण अ.ज.जा. (मुक्त) शेष पदों में आरक्षण की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन शिकायतों के लिए दूरभाष नंबर 07856252398 जारी कर दी गई है। नगरीय निकाय स्तर पर सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी कार्यालय में तथा जनपद पंचायत स्तर पर सभी जनपद पंचायतों में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, डिप्टी कलेक्टर लोकांश एल्मा, सहित अन्य अधिकारी एवं मीडियाकर्मी उपस्थित थे।
