समाधान विद्यालय मंदरौद के चार विद्यार्थियों का हुआ नवोदय में चयन

LOK ASAR BALOD/DHAMTARI

समाधान विद्यालय मंदरौद के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के चार मेधावी छात्र-छात्राओं ने नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया है।

चयनित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार है चारुल साहू पिता /सत्यवान साहू,हर्षिता साहू /पिता फलेंद्र साहू, चैतन्य साहू /पिता महेत्तर साहू, दीक्षिता साहू /पिता विनोद साहू इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है और चयनित विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि बच्चों की इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, अभिभावकों का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक उषा दीदी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं। साथ ही इस उपलब्धि के लिए समर्पित सभी शिक्षकों एवं पालकों का भी आभार व्यक्त किया है,उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय के समर्पित शिक्षकों की सेवा और बच्चों की कड़ी मेहनत , पालकों की सजगता का परिणाम है।

इस अवसर पर अभिभावकों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि समाधान विद्यालय में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन मिल रहा है, जिससे वे बेहतर प्रदर्शन कर पा रहे हैं।

समाधान विद्यालय परिवार एवं विश्व भ्रमणशील सन्त भुनेश्वर साहेब जी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *