(लोक असर समाचार धमतरी)
आदिवासी ध्रुव गोंड समाज मुँगलाटोला, साजा जिला बेमेतरा में गोंडवाना के गौरव ,महान क्रांतिकारी, शौर्य पराक्रम से भरपूर, वीर गरीबों के मसीहा ,अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आवाज बुलंद करने वाले 1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान देश प्रेमी अमर शहीद राजा शंकर शाह मंडावी एवं कुंवर रघुनाथ मंडावी की 168 वीं बलिदान दिवस 25 सितंबर को मनाया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल, प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़, अध्यक्षता आर एन ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, अति विशिष्ट अतिथि ईश्वर साहू विधायक साजा विधानसभा, विशिष्ट अतिथि घनश्याम सिंह ठाकुर कर्मा सम्राट राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित, मुरीत मंडावी जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज बेमेतरा, दरबार सिंह नेताम जिला अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा बेमेतरा, एच आर ध्रुव जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ बेमेतरा, राजेश ठाकुर, बलकरण सिंह मंडावी ,पुनीत नेताम, बी आर छेदईहा ,श्रीमती अनीता मंडावी ,श्रीमती पुष्पांजलि दुर्गा प्रसाद यादव ,अजय वर्मा, लेखपाल यदु ,राजाराम ठाकुर ,श्रीनाथ खुसरो, मोहन छेदईहा, पंचूराम मरई होंगे।
