कृषक उन्नति योजना का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद से किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ के 24.72 लाख किसानों के बैंक खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपए का हुआ अंतरण
बालोद जिले के 01 लाख 44 हजार 481 किसानों के खाते में 686 करोड़ 57 लाख की अधिक की राशि की गई अंतरित
लोक असर समाचार बालोद
आज छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हजारों किसानों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों हुआ। उन्होंने इस कार्यक्रम में राज्य के 24 लाख 72 हजार किसानों को योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा बालोद जिले के 01 लाख 44 हजार 481 किसानों के खाते में 686 करोड़ 57 लाख की अधिक की राशि का अंतरण किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों के खाते में आदान सहायता राशि का अंतरण होने से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की किसानों से की गई एक और गारंटी हुई है। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राजनांदगांव में आयोजित समारोह में शामिल हुए और बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को भी उन्होंने सम्बोधित किया। समारोह में मुख्यमंत्री एवं अतिथियों के द्वारा 28 करोड़ रुपये के लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, सासंद मोहन मण्डावी, विधायक संगीता सिन्हा, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, पूर्व विधायक भोजराज नाग, प्रीतम साहू, पूर्व विधायक बिरेन्द्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, पवन साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव एवं यज्ञदत्त शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पे्रमलता साहू, कृष्णकांत पवार सहित संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक सूरजनराम भगत सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज वह शुभ दिन है।
श्री साय ने कहा की मोदी ने वनवासी भाइयों से वादा किया था कि तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए कर देंगे। आज से ही इस योजना की भी शुरूआत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी ने जो दायित्व सौंपे हैं। उन्हें हम हर हाल में पूरा करेंगे। वर्चुअल माध्यम से जुड़े मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश चहंुमुखी विकास कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को आदान सहायता राशि का अंतरण उनके बैंक खातों में करने के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों सहित विकासखण्ड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने किया।
