(जमशेदपुर से लौटकर प्रोफेसर के. मुरारी दास)
lok asar balod
गत दिवस तैलिक साहू संघ का चुनाव जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित सीपी समिति द्वारा संचालित मिडिल स्कूल में संपन्न हुआ. जिसमें तुलाराम साहू को केंद्रीय अध्यक्ष व रामनरेश साहू को महामंत्री निर्वाचित किया गया .

इसी प्रकार जया साहू को भी महिला अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया.
शेष अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन निर्विरोध हुआ. जिसमें उपाध्यक्ष गिरवर प्रसाद साहू व मनमोहन साहू, महामंत्री नरेश साहू, उप मंत्री कौशल साहू, संगठन मंत्री प्रीत राम साहू, कोषाध्यक्ष प्रकाश साहू, वहीं केंद्रीय महिला कार्यकारिणी के रुप में जया साहू (अध्यक्ष ), कमला साहू (उपाध्यक्ष ) इसके अतिरिक्त अनीता साहू मंत्री, गीता साहू व विमला साहू को उप मंत्री मनोनीत किया गया.
मतदान में पुरुष मतदाता 224 थे, जिसमें 181 लोगों ने अपने मतों का उपयोग किया . इसी प्रकार 164 महिला मतदाताओं में 139 महिलाओं ने अपने मतों का उपयोग किया . जमशेदपुर नगर साहू समाज में राजेंद्र साहू, नारायण साहू, गणेश साहू , लक्ष्मी नारायण साहू व विजय साहू ने चुनाव अधिकारियों के रूप में यह चुनाव संपन्न कराया.
