lok asar raipur/balod

छत्तीसगढ़ के हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे का निधन हो गया है। उन्होंने ACI में इलाज के दौरान आज अंतिम सांस ली। तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें ACI में भर्ती कराया गया था। जहां हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हो गया।
कवि सुरेंद्र दुबे का जन्म 08 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ में दुर्ग के बेमेतरा में हुआ था।
भारत सरकार द्वारा 2010 में, देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ी कविता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर छत्तीसगढ़ प्रदेश व छत्तीसगढ़ी भाषा को विशेष पहचान दिलाई।
पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे को वर्ष 2008 में काका हाथरसी से हास्य रत्न पुरुस्कार प्राप्त हुआ था।
वर्ष 2012 में पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान, अट्टहास सम्मान और संयुक्त राज्य अमेरिका में लीडिंग पोएट ऑफ इंडिया सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
